उत्तर प्रदेशगोरखपुर

अम्बेडकर जन मोर्चा की बैठक 12 मार्च को: सीमा गौतम

गोरखपुर। अंबेडकर जन मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा गौतम ने बताया कि अगामी 17 मार्च को मंडलायुक्त कार्यालय पर मोर्चा द्वारा पूर्व घोषित आंदोलन की रूप रेखा तैयार करने के लिए 12 मार्च को मोर्चा कार्यालय निकट एल०आई०सी० भवन , देवरिया बाईपास रोड , तारामंडल पर एक बैठक आहूत की गई है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जन मोर्चा ने 17/12/2022 को गोरखपुर में एक एकड़ जमीन प्रत्येक भूमिहीन परिवार को दिलाने को लेकर एक बड़ा आंदोलन किया था इस आंदोलन से उत्तर प्रदेश सरकार हरक़त में आ गई है। अगर हम शांत हो गए तो सरकार अपने मंसूबे में कामयाब हो जाएगीl इस लिए हम सब को यह आंदोलन तब तक करना है जब तक हमारे लोगों को एक एक एकड़ जमीन मिल नहीं जाती।

इसी क्रम में17/03/2023 को हम गोरखपुर कमिश्नर ऑफिस घेरने के लिए दूसरा आंदोलन कर रहे हैंl उन्होंने अपने समाज के लोगों से अपील की है कि इस आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए 12 मार्च की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों ।उन्होंने अपने समाज के लोगों से कहा कि एक एकड़ जमीन होगी तो भूखमरी खत्म होगी एक एकड़ जमीन होगी तो बेरोजगारी खत्म होगी । एक एकड़ जमीन होगी तो हमारे लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे ।एक एकड़ जमीन होगी तो हमारी बहन बेटी और बहू किसी के घरों में, किसी के खेतों में, काम नहीं करेंगी तो उनके साथ शारीरिक, मानसिक रूप से शोषण नहीं होगा। एक एकड़ जमीन होगी तो हमारे लोग, मान सम्मान के साथ गरिमापूर्ण जिंदगी जिएंगे एक एकड़ जमीन होगी तो कोई भी बेटी का बाप अपने बेटी के विदाई के समय आर्थिक तंगी से आत्महत्या नहीं करेगा । एक एकड़ जमीन होगी तो अपने ही समाज मे कोई ऊँच नीच नहीं होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button