उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाकियु (भानू) कार्यकर्ता ने एसडीएम को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

  •  समस्याओं के शीघ्र निस्तारण कराए जाने की माँग को लेकर बुलंद की आवाज

शोहरतगढ़। भाकियु (भानू)के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में बैठक कर एसडीएम प्रदीप कुमार को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांगों को शीघ्र पूरा कराए जाने की माँग की। कार्यकर्ताओं ने मांगों को शीघ्र पूरा न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

भाकियु (भानू) के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार कश्यप ने बेताल को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीएम के सख्त निर्देश के बावजूद भी राजस्व विभाग के अधिकारियों की उदासीनता कम नहीं हुई है। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभाओं के सरकारी जमीन भू – माफियाओं के चंगुल में है।

तहसील अध्यक्ष रामवृक्ष चौधरी ने कहा कि विभागीय मिलीभगत से तमाम कोटेदारों द्वारा घटतौली के साथ किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।जिसपर लगाम लगाना अत्यंत आवश्यक है। बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं ने ग्राम भटौली तप्पा घोष में स्थित गाटा संख्या 215 खातेदार श्यामनरायन के नाम खतौनी में दान पत्र के आधार पर दर्ज है।

बावजूद विपक्षी के दखल पर अंकुश लगाते हुए श्यामनरायन को कब्जा दिलाया जाने, ग्राम इटवाभाट एवं जमुनी के सरकारी जमीनों पर बने अवैध मकानों को न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कराकर शीघ्र हटाए जाने, तहसील क्षेत्र के तमाम मैरूंड ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों को कृषि निवेश अनुदान की धनराशि अविलंब दिलाया जाने, तमाम गरीब एवं पात्र लाभार्थियों का नाम राशनकार्ड सूची में जोड़े जाने,ग्राम संतोरी टोला पिपरी में गांव के पश्चिम मंगरू के खेत के बगल नाला पर मानक के विपरीत एवं अधूरा बनवाये गये पुल की जांच कराकर ठीक कराये जाने, ग्राम पिपरी में बने पंचायत भवन में लगाए गए।

दरवाजा एवं खिड़कियों की जांच कराकर मानक के अनुसार लगवाये जाने सहित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को देकर मांगों को शीघ्र पूरा कराए जाने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में भारी आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान प्रदेश सचिव श्रवण कुमार कश्यप, रामवृक्ष चौधरी, महेंद्र तिवारी, हरी प्रसाद, बीरबल, चिनीब,राजेन्द्र,आरती,मीना,रामरती, श्यामकली,मगरु,गुलहसन,तैयब अली, मोहम्मद उमर,आरती सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button