उत्तर प्रदेशबलिया

जयराम अनुरागी के प्रयासों से बछईपुर हॉस्पीटल में अब परिवर्तन दिखने लगा साफ

चिलकहर (बलिया)। नेशनल प्राइम अवार्ड 2019 से सम्मानित जनपद के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं विडियो वालंटियर्स गोवा के जिला सामुदायिक संवाददाता जयराम अनुरागी द्वारा बछईपुर हॉस्पीटल को गोद लिये जाने के बाद से अब तक उनके द्वारा किये गये प्रयासों से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर में हर मामले में परिवर्तन साफ फर्क दिखने लगा है। पहले इस हास्पीटल की हालत बहुत ही दयनीय थी, लेकिन जबसे जयराम अनुरागी ने इस हॉस्पीटल की हालत को लेकर इण्डियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के मानको को आधार मानकर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर शासन तक लगातार सम्पर्क कर आवाज उठाने का कार्य किया है , तबसे बहुत कुछ बदलाव साफ दिखने लगा है।

देखा जाये तो अब तक हास्पीटल की रंगाई- पुताई , साफ- सफाई , शुद्ध पेयजल हेत्तु आर.ओ.प्लांट की व्यवस्था , बैठने के लिए कुर्सी , बोर्ड पर हास्पीटल का नाम लिखने सहित दिवालों पर योजनाओं के नाम लिखने सहित शौचालय की साफ- साफ की व्यवस्था में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जिसका सारा श्रेय सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं पत्रकार जयराम अनुरागी को जाता है। श्री अनुरागी ने एक प्रश्न के जबाब में बताया कि बाकी समस्याओें के निदान के लिए हम लगातार अधिकारियों से सम्पर्क बनाये हुए है। आशा है कि बाकी समस्याओें का निदान भी बहुत जल्द ही देखने को मिलेगा ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button