उत्तर प्रदेशबस्ती

मनवर एवं कुआनों नदी में गिरने वाले नालों की बनेगी सूची

  • ग्राम गंगा समिति गठित कर नदियों में कूड़ा करकट न डालने के लिए संचालित होगा जन जागरूकता अभियान

बस्ती। मनवर एवं कुआनो नदी में गिरने वाले नालों की सूची बनाकर इसकी रोकथाम की जाएगी। डीएम प्रियंका निरंजन ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बताया कि शासन द्वारा नदियों को पर्यावरण एवं गंदगीमुक्त करने के लिए जिला गंगा समिति का गठन किया गया है। नदी के किनारे े स्थित गांव में ग्राम गंगा सेवा समिति गठित की जाएगी। सभी नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को नाला सफाई अभियान संचालित करने के लिए निर्देशित किया।

कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि नगर क्षेत्र का कोई नाला नदी में न गिरे। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी को निर्देशित किया कि नगर पालिका क्षेत्र में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव शासन को भिजवाए। नगर पालिका की तर्ज पर अन्य नगर निकाय भी एसटीपी का स्टीमेट शासन को भेजें। नदियों में किसी प्रकार का कूड़ा करकट न डालने के लिए जनण्जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया। कहा कि इस कार्य में ग्राम गंगा सेवा समिति लोगों को जागरूक करेगी।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कूड़ा डालने के लिए डंपिंग ग्राउंड चिन्हित करें। नगर पालिका को निर्देशित किया कि कुआनों नदी के फुटहिया से अमहट तट के दोनों तरफ कूड़ा डालना बंद करेंए वहां पर मिट्टी डलवाए ताकि परिसर साफ सुथरा हो सके। आगामी सीजन में यहां पर वृहद पौधरोपण कराया जाएगा।

सीएमओ डा0आरपी मिश्रा को निर्देशित किया कि बायो मेडिकल वेस्ट का मानक के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित कराएं तथा प्रत्येक माह इसकी रिपोर्ट भी भेजें। बैठक में सीडीओ डॉण् राजेश कुमार प्रजापतिए डीएफओ नवीन कुमार शाक्यए पीडी कमलेश सोनीए डीडीओ अजीत श्रीवास्तवए उप निदेशक कृषि अनिल कुमारए एडी रेशम रितेश कुमारए डीसी मनरेगा संजय शर्माए एनआरएलएम रामदुलारए अधिशासी अभियंता सिंचाई आरके गौतमए जल निगम के एके उपाध्यायए विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button