उत्तर प्रदेशदेवरिया

पैदल चाल में बहादुर यादव कालेज के नीरज को मिला कांस्य पदक

  • संस्थापक व प्रबन्धक के साथ महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई

भटनी-देवरिया। तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय चेन्नई में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से सम्बंधित कालेज बहादुर यादव पीजी कॉलेज भटनी के एम ए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र नीरज कुमार चौरसिया ने कांस्य पदक हासिल किया है। 20 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता को एक घंटा 28 मिनट में पूरा करते हुए उन्होंने यह पदक अपने नाम किया। प्रदर्शन के आधार पर नीरज कुमार का चयन अप्रैल-मई में होने वाले खेलो इंडिया विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता-2022-23 के लिए हो गया है। बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कालेज भटनी देवरिया के छात्र नीरज की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय संस्थापक कैप्टन जयराम यादव, प्रबन्धक अजय कुमार यादव,प्राचार्य विनोद कुमार यादव ,दुर्गेश यादव व महाविद्यालय परिवार ने बधाई दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button