उत्तर प्रदेशप्रयागराज

भुखमरी के कगार पर पहुंचे जा रहे सब्जी की खेती करने वाले किसान

मेजा (प्रयागराज)। सब्जी की खेती कर रहे किसानों की बड़ी मुश्किल है आपको बता दें कि सब्जियों का उत्पादन करने वाले किसानों पर संकट बढ़ता जा रहा है।सब्जी की फसल उगाने वाले किसानों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि ₹10000 प्रति बीघा की दर से खेत मालिक को दिया जाता है। कोरोना काल से लेकर आज तक सब्जी की खेती करने वाले किसानों के ऊपर इतना बोझ बढ़ता जा रहा है क्यों भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं।

सब्जी की खेती करने वालेखेती करने वाले किसान कपूर निषाद, रमेश निषाद, लल्लू निषाद, संतोष निषाद ने बताया कि हम लोगों की लागत व मेहनत सब्जी की खेती से निकलना मुश्किल हो गया है ₹10000 प्रति बीघा का खेत लेकर सब्जी की खेती करते हैं किसानों ने यह भी बताया कि जो कुछ हरी सब्जियां निकलती हैं उन्हें मेजारोड,नैनी स्थित मंडी में ले जाकर बेचते हैं।वही किसानों का कहना है कि इस वर्ष घाटे में खेती जा रही है यदि इसी तरह की व्यवस्था रही तो मजबूरन सब्जी की खेती बंद करना पड़ेगा। किसानों ने कहां की सरकार हम लोगों के प्रति ध्यान नहीं दे रही है। जबकि थोड़ा बहुत अंशदान यदि सरकार द्वारा दे दिया जाए तो हम लोगों को भुखमरी से बचाया जा सकता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button