उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चिल्हिया बर्डपुर मार्ग गढ्ढो और पोखरों में तब्दील

सिद्धार्थनगर। एनएच 28 से निकलने वाला चिल्हिया बर्डपुर मार्ग पानी और गढ्ढो में हुवा तब्दील। चिल्हिया बर्डपुर मार्ग पर करीब 300 मीटर गढ्ढा और पानी राहगीरों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है। सड़क, नाली के विकास के नाम पर चुनाव में जीत का परचम लहराने वाले जनप्रतिनिधि चुनाव के खत्म होते ही इस स्थानों से न जाने कहा अनजान बने गायब हो जाते है, इसके अलावा क्या जनप्रतिनिधि क्या प्रशासन किसी की आज तक इस पर निगाह नहीं गई है जबकि जिले के आला अधिकारी सांसद विधायक सब लोगों का इस रास्ते से गुजर हो रहा है इसमें बहुत से लोग अभी तक चोटिल हो चुके हैं। वही बीती रात्रि को हुए हल्की बारिश ने हालात जले पर नमक से बना दिये है। कल की बारिश हुई है तब यह हाल है अभी तो जून का बारिश बाकी है अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो इस पर बहुत से लोग चोटिल हो जाएंगे और यह रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक हो जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button