उत्तर प्रदेशमहराजगंज

उप निरीक्षक मनीष पटेल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

निचलौल – महराजगंज ।जनपद महराजगंज के थाना निचलौल क्षेत्र के अंतर्गत निचलौल पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा वार्डर क्षेत्र की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार के नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी निचलौल सूर्यबली मौर्य के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक आनन्द गुप्ता थाना निचलौल जनपद महराजगंज के मार्गदर्शन में तथा उप निरीक्षक मनीष पटेल पुलिस चौकी प्रभारी शितलापुर मय हमराहीयों के नेतृत्व में अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्धेश्य से दिनांक 19.03.2023 को अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (भारत- नेपाल) के समीप रेंगहियां बाजार पोस्ट पर पुलिस व एसएसबी बल के संयुक्त चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति रियाज मोरल उम्र लगभग 37 वर्ष पुत्र हनीफ मोरल निवासी धान्नो खोला जनपद जसूर राष्ट्र बांग्लादेश को समय 06.30 बजे शाम को संदिग्ध रुप से सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया। उक्त पकड़े गये व्यक्ति से जब पूछताछ व जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि वह बांग्लादेश का नागरिक है, जिसके पास भारतीय सीमा में प्रवेश करने का कोई बैध प्रपत्र नहीं है। जिससे विभिन्न स्तर पर सभी अभिसूचना इकाई द्वारा, स्थानीय पुलिस व एसएसबी द्वारा पूछताछ करने के उपरान्त पाया गया कि उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से भारतीय सीमा में प्रवेश किया है, जिस कारण उक्त के सम्बन्ध में थाना निचलौल जनपद महराजगंज पर मु0अ0सं0 121/2023 धारा 14 (ए) विदेशी अधिनियम 1946 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।उक्त व्यक्ति से पूछताछ जारी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button