उत्तर प्रदेशगोरखपुर

निकाय चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला तो हाउस टैक्स करेंगे हाफ और वाटर टैक्स करेंगे माफ: वैभव जायसवाल

गोरखपुर। जिला अध्यक्ष वैभव जायसवाल और महानगर अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर कहा कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी, निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजयी होते हैं तो हम हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ करेंगे साथ ही शहर में सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा देश की जनता ने प्रधानमंत्री के चुनाव में नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के चुनाव में योगी आदित्यनाथ को मौका दिया क्योंकि निकाय चुनाव का मुख्य मुद्दा साफ सफाई का होता है जिसे झाडू वाले ही कर सकते है। हमारा चुनाव चिन्ह ही झाडू है इसलिए हमे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देगी।

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों से अत्यधिक प्रभावित है और यही कारण है कि दिल्ली की जनता ने तीन बार अरविंद केजरीवाल को चुना क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री केजरीवाल का शिक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा, यातायात, बिजली-पानी का मॉडल पसंद आया और इन्हीं मुद्दों पर जनता ने पंजाब की कमान भी आम आदमी पार्टी को सौंप दी। जिला प्रभारी राजेन्द्र निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 763 नगर निकायों में से 633 नगर निकायों में आम आदमी पार्टी ने अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं जिनमे हमारे जिले में नगर पालिकाओं में नगर पंचायतो में प्रभारी और नगर निगम की सदर विधानसभा के प्रभारी बनाए जा चुके हैं। प्रेसवार्ता के दौरान ई0 हरिओम मल्ल , राजकुमार आनंद , अमिताभ जायसवाल , तारिक अनवर , नौशाद अंसारी , धनंजय श्रीवास्तव , इमरान दानिश , राजेश कुमार , चन्द्रमणि प्रसाद , जितेन्द्र कुमार , अरुण कुमार और रितू सागर आदि मौजूद थे ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button