उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बिना बजट के शुरू हुई बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षा

सिद्धार्थ नगर। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यामिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। वार्षिक परीक्षा में जिले के 1924 प्राथमिक एवं 743 पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहित कुल 2667 विद्यालय के करीब तीन लाख बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पहले दिन प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा हुई दूसरी पाली में कक्षा 2और 3 की गणित तथा कक्ष 4 और 5 में हिन्दी की परीक्षा हुई। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर की परीक्षा में पहले दिन प्रथम पाली में कक्षा 6 से 8 तक बेसिक क्रॉफ्ट/सम्बन्धित कला/ कृषि विज्ञान/ गृह शिल्प तथा दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा/ स्काउटिंग की परीक्षा सम्पन्न हुई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी विद्यालय के प्रश्नपत्रों को अलग अलग सील बंद लिफाफे में बीआरसी के माध्यम सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को रविवार शाम तक उपलब्ध करा दिया गया था । परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिका, फाइल,आर्ट पेपर, लिफाफा, सीलिंग पैकिंग आदि की सारी व्यवस्था विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा किया गया। हालांकि पिछले साल के उत्तर पुस्तिकाओं का पैसा अभी तक किसी भी प्रधानाध्यापक को नही मिला है, इस साल भी वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र एक सप्ताह शेष है, ऐसे में इस साल भी उत्तर पुस्तिकाओं के पैसे मिलने की आशा नही है।

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने कहा कि मंहगाई के इस दौर में प्राथमिक विद्यालय के लिए प्रति छात्र 7.50 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए 15 रुपए मिलता है। प्राथमिक में कक्षा 2 से 5 तक के लिए एक बच्चे पर 24 उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत पड़ती है, वहीं कक्षा 6 से 8 तक प्रति छात्र 32 उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत होगी। ऐसे में 7.50 और 15 रूपए में शुचितापूर्ण ढंग से पूरे पारदर्शी तरीके के साथ वार्षिक परीक्षा कराने के लिए शिक्षकों को मजबूरी में अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। अभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और परीक्षा फल तैयार करके सभी बच्चों को प्रगति रिपोर्ट भी दिया जाना है। ऐसे में बच्चों के भविष्य को देखते हुए अध्यापक अपने जेब से खर्च करके परीक्षा सम्पन्न करा रहे हैं। अब देखना यह है कि इस वित्तीय वर्ष के समाप्ति तक उत्तर पुस्तिकाओं का बजट आ पाएगा अथवा पिछले साल की तरह इस साल भी अध्यापकों को संतोष करना पड़ेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button