मनोरंजन

ऑडियंस को पसंद आई रणबीर-श्रद्धा की रोमांटिक केमिस्ट्री, 100 करोड़ कमाने के बाद 13वें दिन कम हुई रफ्तार

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की लव कैमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है. फिल्म को 8 मार्च को होली के दिन रिलीज किया गया था. लॉन्ग वीकेंड होने की वजह से फिल्म को फायदा मिला और रिलीज के 2 हफ्तों में ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई. कोरोना के बाद बड़ी हिट फिल्मों में रणबीर-श्रद्धा की इस फिल्म का नाम भी शामिल हो चुका है. हालांकि वर्किंग डेज में फिल्म की कमाई का आंकड़ा थोड़ा नीचे पहुंच जाता है. सोमवार को रिलीज के 13वें दिन फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के कलेक्शन में थोड़ी कमी देखने को मिली.

बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘तू झूठी मैं मक्कार’

लव रंजन के डायरेक्शन में बनी तू झूठी मैं मक्कार ने कमाई के मामले में शाहरुख खान की फिल्म पठान को टक्कर दी. रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार पठान के बाद इस साल की दूसरी 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई की. हालांकि वर्किंग डे पर फिल्म के कलेक्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. अब फिल्म रिलीज के 13वें दिन यानि सोमवार को कमाई के आंकड़े सामने आए हैं. जहां फिल्म ने सिर्फ 2.30 करोड़ की कमाई की है.

100 करोड़ के क्लब में शामिल रणबीर-श्रद्धा की फिल्म

हालांकि वीकेंड यानि दूसरे रविवार को 12वें दिन ‘तू झूठी मैं मक्कार ने 7.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस तरह फिल्म ने रिलीज के बाद से अब तक कुल 111.44 करोड़ का क्लेकशन कर लिया है. हालांकि इस बीच बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ और कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ भी रिलीज हुई है, लेकिन फिर भी रणबीर कपूर की फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button