उत्तर प्रदेशगोरखपुर

आज देखा जायेगा माह-ए-रमज़ान का चांद, बाजारों में बढ़ी रौनक

गोरखपुर। माह-ए-रमज़ान का चांद बुधवार 22 मार्च की शाम को देखा जायेगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर बुधवार को चांद दिखता है तो रात एशा की नमाज के बाद से ही तरावीह की नमाज़ शुरू हो जायेगी और गुरुवार 23 मार्च को पहला रोजा रखा जायेगा। अगर चांद नहीं दिखता है तो तरावीह की नमाज़ गुरुवार से शुरू होगी और पहला रोजा शुक्रवार 24 मार्च को रखा जायेगा। बुधवार को चांद देखने का इंतजाम दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल पर तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत की चांद कमेटी द्वारा किया गया है। चांद की तस्दीक होने के बाद ही उलमा किराम माह-ए-रमजान के बारे में ऐलान करेंगे।

इसके अलावा अगर किसी को कहीं भी चांद देखने को मिलता है तो वह मुफ़्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी 9956971232, मुफ्ती मुनव्वर रज़ा रजवी 82493 33347, मुफ्ती मेराज अहमद कादरी 73880 95737, कारी मो. अफजल बरकाती 9616089661 आदि के नंबरों पर सूचना दे सकते हैं। आख़िरी ऐलान तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत की चांद कमेटी चांद की तस्दीक के बाद ही करेगी। इसके साथ ही सभी मस्जिदों व मदरसों में रमज़ान की विशेष नमाज़ तरावीह के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। 23 या 24 मार्च से शुरू होने वाले माह-ए-रमजान के स्वागत के लिए रोजेदार तैयार हैं। तैयारियां जोरशोर से की जा रही है।

मस्जिदों में भी रौनक बढ़ गई है। साफ-सफाई हो रही है। घरों में भी साफ-सफाई की जा रही है। महिलाएं भी इबादत के लिए तैयारियों में व्यस्त हैं। गाजी रौजा, रहमतनगर, नखास, तुर्कमानपुर, पुराना गोरखपुर, जमुनहिया बाग अहमदनगर चक्शा हुसैन, रसूलपुर, गोरखनाथ, जाफ़रा बाज़ार, रेती चौक, बक्शीपुर, निज़ामपुर, इलाहीबाग, घंटाघर, तिवारीपुर, पिपरापुर में सहरी व इफ्तार की विशेष दुकानें लगेंगी, जिसकी तैयारी शुरु हो गई है। इसके अलावा साहबगंज से भी इफ्तार व सहरी के सामान खरीदा जा रहा हैं। नख़ास व घंटाघर पर खजूरों व सेवईयों की दुकानें सज गई हैं। आसपास के इलाकों के लोग भी खरीदारी करने के लिए शहर की तरफ आ रहे हैं। रमज़ान की आमद से बाज़ार में रौनक नज़र आने लगी है। खासकर उर्दू बाज़ार, शाह मारूफ, घंटाघर, गोलघर, रेती, गीता प्रेस, जाफ़रा बाज़ार, गोरखनाथ, नखास में फिजा देखते ही बन रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button