उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा ओलम्पिक संघ

  • अंतराष्ट्रीय दो खिलाड़ियों समेत 12 नए बने विशेष आमंत्रित सदस्य
  • बीते सत्र में उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान करने का निर्णय लिया

सिद्धार्थनगर। जिला ओलम्पिक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक मजबूती के साथ ही जिले में खेल और खिलाड़ियों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए। खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार करने के लिए कई बिंदुओं पर सहमति जताई गई। इस मौके पर जिले के दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों समेत 12 को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

मुख्यालय से सटे सनई चौराहे के निकट एक होटल में मंगलवार को जिला ओलम्पिक संघ जिला इकाई की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, महासचिव मो. इब्राहिम के संचालन में हुई बैठक में सर्वप्रथम संगठनात्मक मजबूती के लिए सदस्यों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव आया। जिसमें क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णनंद त्रिपाठी और कुमारी रिया श्रीवास्तव समेत रवींद्र गुर्जर, सत्येंद्र गुप्ता, राजकुमार यादव, अरिवंद झा, प्रदीप वर्मा, रत्नेश सिंह प्रिंस, गगन श्रीवास्तव, विजय कुमार को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया। आर्थिक रूप से मजबूती के लिए वार्षिक और मासिक शुल्क जमा करने की कार्रवाई पूरी हुई।

विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों की एक संयुक्त मीटिंग बुलाए जाने पर चर्चा हुई। खेल संगठनों की संबद्धता और उनके रजिस्ट्रेशन के साथ ओलम्पिक संघ से संबद्धता शुल्क निर्धारित किया गया। अप्रैल माह में बीते वित्तीय वर्ष में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसके मानक और तिथि तय करने के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमें क्रीड़ा अधिकारी समेत देवेंद्र पांडेय, उपेंद्र उपाध्याय, रत्नेश सिंह, सोनू गुप्ता को शामिल किया गया। समिति को 10 अप्रैल तक रिपोर्ट देने को कहा गया है। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने खेल विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बैठक में अब्दुल मन्नान, विनोद कुमार त्रिपाठी, शंभू नाथ गुप्ता, डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा, जीशान खलील, डॉ. अब्दुल मोबीन, उपेंद्र उपाध्याय, राजकुमार यादव, समीर चतुर्वेदी, इशांक सिंह विषेन, सत्य प्रकाश, पंकज पासवान, प्रदीप वर्मा, शुभम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button