बड़ी खबरविदेश

ब्रिटेन के Boris Johnson ने पार्टीगेट घोटाले पर फिर मांगी माफी, पूर्व पीएम से घंटों की गई पूछताछ

लंदन। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बार फिर ‘पार्टीगेट’ मामले पर माफी मांगी। जॉनसन ने इस बार माफी डाउनिंग स्ट्रीट में कोविड लॉकडाउन नियम तोड़ने के मामले में अपनी पार्टी द्वारा ब्रिटिश संसद को ‘अनजाने में गुमराह करने के लिए’ मांगी है। हाउस ऑफ कॉमन्स की विशेषाधिकार समिति द्वारा बुधवार को जॉनसन से घंटों पूछताछ की गई।

कमेटी इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन्होंने लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले पार्टीगेट घोटाले पर जानबूझकर संसद को गुमराह किया। उन्होंने कमेटी से कहा, “मैं अनजाने में इस सदन को गुमराह करने के लिए माफी मांगता हूं, लेकिन यह कहना कि मैंने इसे लापरवाही से या जानबूझकर गुमराह किया पूरी तरह से असत्य है, जैसा कि सबूत बताते हैं।”

पूछताछ के दौरान, कंजर्वेटिक पार्टी के सांसद (58) ने जोर देकर कहा कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान ये कार्यक्रम जरूरी थे क्योंकि लॉकडाउन के दौरान डाउनिंग स्ट्रीट का इस्तेमाल कार्यालय और घर दोनों के तौर पर किया जा रहा था। नवंबर 2020 में एक विशेष घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम कामकाज के सिलसिले में जरूरी था।”

जॉनसन ने कहा कि उस समय हुई बैठक में सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया था क्योंकि ऐसा न करने पर वहां मौजूद लोगों में से दो वरिष्ठ सदस्य बैठक को छोड़ने पर अमादा थे। उन्होंने कहा, “मैं स्वीकार करता हूं कि सामाजिक दूरी का पालन सही तरीके से नहीं किया गया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम जो कर रहे थे वह नियमों के विरूद्ध था।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button