उत्तर प्रदेशदेवरिया

सड़क हुई बदहाल, ज़िम्मेदार मौन

  • आये दिन हो रही दुर्घटना, केवड़ा से नूरीगंज की सड़क का है ये हाल-

भटनी-देवरिया। भटनी के केवड़ा से नूरीगंज जाने वाली सड़क जलनिगम के पास थोड़ी सी बरसात के बाद ख़तरनाक हो गई है आजकल पानी तो कम हो चुका है पर कीचड़ होने के कारण उस सड़क पर बराबर ही साइकिल व मोटरसाइकिल सवार परेशान हो रहे हैं। कभी कोई गिर जा रहा है और कभी किसी का कपड़ा छीटें पड़ने के कारण ख़राब हो जा रहा है। एक एक ई-रिक्शा इस कीचड़ में पलट गया था। बे मौसम हुई बारिश के बाद जब ये हाल है तो बारिश के मौसम में इस सड़क का क्या हाल होगा। नगर के व ग्रामीण क्षेत्र के बहुत सारे लोगों का इस रास्ते से आना होता है क्योंकि यह मार्ग भटनी की मुख्य बाज़ार से नूरीगंज व बहुत सारे गांव को जोड़ता है।

वीरसिंह पुर, पुरना छापर आदि गांव को जोड़ने वाली यह सड़क केवड़ा में स्थित जलनिगम के पास कुछ मीटर तक काफी बुरी हालत में है हल्की सी बारिश होते ही यह सड़क पानी से लबालब हो जाती है और राहगीर के लिये परेशानी का सबब बन जाती है। बहुत सारे प्रतिनिधि आये व गए पर यह समस्या का कुछ निदान नहीं हो सका। कुछ माह पहले एक समाजसेवी ने इस पर राबिश डलवाई थी पर कुछ दिनों तक तो कुछ राहत ज़रूर हुई लेकिन एक हल्की बारिश ने फ़िर खेल बिगाड़ दिया। देखने वाली बात यब है कि अब जब फिर एक बार यह सड़क ख़राब हालत में है तो राहगीरों के लिये राहत देने के लिए प्रशासन कब जागता है।

पैदल महिलाओं बच्चों आदि को हो रही परेशानी–

अब सड़क की हालत का अंदाज़ इस तरह से लगाया जा सकता कि महिलाओं को इस सड़क से गुजरने की लिये कॉफ़ी जोखिम लेना पड़ता है और ये जोखिम भी कम नहीं है अगर ज़रा सा पैर फ़िसला तो दुर्घटना तय है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button