उत्तर प्रदेशबहराइच

सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित की गई महिलाएं

बहराइच। प्रदेश नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा के निर्देशानुसार वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज की स्मृति में आयोजित सुषमा स्वराज अवार्ड का आयोजन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अभिलाषा वर्मा के संयोजन में संपन्न हुआ।जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशेष स्थान बनाते हुए ख्याति प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में अलख जगाने के लिए डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की संचालिका छवि रायतानी को, चिकित्सा क्षेत्र से डॉक्टर छाया श्रीवास्तव, डॉक्टर रीना केडिया, सामाजिक संगठन से संध्या गोयल के साथ साथ आदि विभिन्न सामाजिक संगठनों से समाज में सक्रिय होकर महिलाओं को जागरूक करने वाली व महिला सशक्तिकरण करने वाली महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा व एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा, व अन्य क्षेत्र में अपनी सेवाओं से विशिष्ट स्थान बनाने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। ऐसे सम्मान के कार्यक्रम निरंतर पार्टी द्वारा आयोजित होते रहे हैं और होते रहेंगे।महिलाओं को चाहिए कि एक दूसरे की मदद करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुमन लता कुरील ने उपस्थित होकर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button