उत्तर प्रदेशकुशीनगर

जन जागरूकता में मीडिया का अहम रोल – सुरेश पटारिया (सीएमओ कुशीनगर)

कुशीनगर। विश्व क्षय रोग दिवस के पूर्व संध्या पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस सीएमओ सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें बोलते हुये सीएमओ ने कहा कि 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटेरिया ने कहा कि 24 मार्च के दिन रॉबर्ट कोच ने 1882 में टीवी की जीवाणु की खोज की थी। अतः 24 मार्च को ही विश्व क्षयरोग दिवस पूरे संसार मे मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया का एक अहम रोल है जनमानस को टीवी रोग के प्रति जागरूक करने के लिये। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति में 2 सप्ताह से अधिक समय से खांसी, बुखार,रात को पसीना आना,वजन का लगातार घटना, सीने में दर्द,बलगम में खून आना आदि लक्षण है तो ऐसे सभी मरीज टीवी के संभावित रोगी हो सकते हैं।

इन लक्षणों के आने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपने बलगम की जाच करावे। जांच एवं उपचार की सुविधा सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में कुल 5181 साधरण टीवी के रोगी उपचार पर रखे गए थे। जिनमें से 2688 रोगी सफलतापूर्वक उपचार पूर्णकर स्वस्थ हो गये है तथा शेष 1953 रोगी अभी उपचार पर हैं। वर्ष 2023 में अब तक 1154 टीबी रोगी चिन्हित किए जा चुके हैं। वर्ष 2022 में 4300 टीवी रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत प्रति माह ₹500 दिया जाता है,से लाभान्वित किया जा चुका है।वर्ष 2022 में कुल रुपया एक करोड़ 5 लाख 99 हजार का भुगतान पोषण योजना के अन्तर्गत किया गया है।

वर्ष 2022 में 2434 टीवी रोगियों को विभिन्न संस्थाओं,अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा व्यापारियों तथा समाज के सम्भ्रांत व्यक्तियो द्वारा गोद लिया गया है। उन्होंने जनपद के सभी संभ्रांत व्यक्तियों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वह आगे बढ़कर टीबी रोग से ग्रसित रोगियों को गोद ले तथा 2025 तक प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। इस दौरान जिलाक्षयरोग अधिकारी डॉ राकेश गुप्ता, जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र, जिला पीपीएम समन्वय नितेश राय, वरिष्ठ लिपिक प्रह्लाद वर्मा उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button