उत्तर प्रदेशदेवरिया

क्षेत्र पंचायत की बैठक में हुआ जमकर हंगामा– पुलिस के सामने ही हुई ख़ूब धक्का मुक्की व मारपीट

दोनों पक्षों ने थाने में दी अपनी अपनी तहरीर--

भटनी देवरिया। भटनी विकास खण्ड के सभागार मे क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान काफी गहमागहमी हुई और बैठक ख़त्म होते ही सदन के बाहर भी हंगामे के साथ ख़ूब धक्का मुक्की हुई। मौके पर मौजूद पुलिस की एक न चली और मामले को सिर्फ शांत कराते दिखी। ब्लाक के बाद यह  मामला थाने तक पहुँच गया।मामले के सम्बन्ध में पता चला है  कि क्षेत्र पंचायत की बैठक मे खण्ड शिक्षा अधिकारी भटनी राजेश यादव सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध मे बता रहे थे। लेकिन उन्होंने सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना गरीब बच्चों को निजी स्कूलों मे पढाने के लिए प्रकाश नही डाला जिसके बाद धक्का मुक्की शुरू हो गई और सदन का महौल काफी गरमा गया। इस बीच सदन के सदस्यों ने बीच बचाव किया।सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो हुई और बैठक समाप्त होने के बाद जब सब सभागार से बाहर निकले तो फिर महल गरम हो गया व गाली गलौज शुरू होकर  धक्का मुक्की में बदल गई।वहां पर मौजूद पुलिस भी नाकाफी साबित हुई और लोगों को शांत कराती दिखी। दोनो पक्ष ब्लाक से जब चले गये तो पुलिस को राहत को राहत महसूस हुई। दोनों पक्ष फिर थाने पहुंच गए और अपनी अपनी तहरीर दी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button