उत्तर प्रदेशकुशीनगर
बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से परिचित कराएं: रजनीकांत मणि
सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी में अंक पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
Computer Jagat 24
Follow on X
March 26, 2023

कसया, कुशीनगर।
आज के परिवेश में अभिभावकों को अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कार को बताने की जरूरत है जिससे एक श्रेष्ठ, मजबूत व खुशहाल भारत का निर्माण हो सके।
उक्त बातें नगर के फाजिलनगर मार्ग पर स्थित सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी के वार्षिक परीक्षा के अंक पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए पूर्व कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कही। मुख्यअतिथि श्री त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होने चाहिए। इससे बच्चों में उत्साह बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षा से ही विकास होना है। इसलिए अभिभावक व शिक्षक नैतिक व सांस्कारिक शिक्षा पर ध्यान दें। मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि सिन्हा व अतिथियों ने कक्षा 8 की रिद्धिमा मद्धेशिया प्रथम, शिवांश कुमार द्वितीय, नीतीश पटवा तृतीय, स्थान प्राप्त किया अन्य छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित मद्धेशिया ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंह ने किया।
इस अवसर पर शिक्षक राजू मद्धेशिया, प्रभाकर जयसवाल, राजन जयसवाल, डॉ0 अम्बरीष विश्वकर्मा, अनिल मल्ल कुमार सहित शिक्षक, अभिभावक व छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।
Computer Jagat 24
Follow on X
March 26, 2023



