उत्तर प्रदेश

साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस, अतीक अहमद को किया जाएगा शिफ्ट?

साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस, अतीक अहमद को किया जाएगा शिफ्ट?

उत्तर प्रदेश पुलिस अहमदाबाद के साबरमती जेल पहुंच गई है। फिलहाल, पुलिस उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ करेगी
उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक अहमद पर शिकंजा कसने के लिए यूपी पुलिस की टीम साबरमती सेंट्रल जेल पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ माफिया से हत्याकांड को लेकर पूछताछ कर सकती है। इसे लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत कदम उठाए जाएंगे। पुलिस हत्याकांड को लेकर अतीक को यूपी लाने की तैयारी में है। हालांकि, अतीक ने इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई होनी है।
बात दें क‌ि इससे पहले शुक्रवार की रात गुजरात की जेलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान 1700 पुलिस कर्मियों ने कैमरे से लैस होकर जेलों की सघन तलाशी ली थी। साबरमती सेंट्रल जेल, जहां के हाई सिक्यूरिटी जोन में अतीक अहमद को रखा गया है, पुलिसकर्मी वहां भी पहुंचे थे। हालांकि, यहां से छापे में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button