उत्तर प्रदेशकुशीनगर

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याण अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कुशीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कुशीनगर द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्ति में हो रही समस्याओं के निवारण को लेकर समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि छात्रों को अति शीघ्र उनके मेधा शक्ति के पारितोषिक के रूप में छात्रवृत्ति प्राप्त हो तथा बैंक विवरण त्रुटि , मार्क मिसमैच एवं अन्य कारणों से स्कॉलरशिप फॉर्म रिजेक्शन की समस्या को हल किया जाए और छात्रवृत्ति फार्म भरने की अंतिम तिथि विस्तारित की जाए,जिससे अधिक से अधिक छात्र फार्म भर सकें तथा ज्ञापित मांगों को अतिशीघ्र संज्ञान में लेकर के सुधार लाने की बात भी रखी गई और मांगों के पूर्ण न होने पर एक उग्र आंदोलन की चेतावनी भी समाज कल्याण अधिकारी को दी गई।

इस अवसर पर पडरौना नगर के नगर मंत्री अमित सिंह ने कहा कि “छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है,उसके शैक्षणिक जीवन में उसकी शैक्षिक गतिविधियों के पारितोषिक के रूप में सरकार छात्रवृत्ति देती है,परंतु कई बार से देखा जा रहा है कि छात्रवृत्ति प्राप्त होने में बहुत समय लग रहा है। इसी समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि अतिशीघ्र सभी मेधावी छात्रों को उनके अधिकार की छात्रवृत्ति प्राप्त हो।”

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अमन, तहसील विस्तारक प्रशांत त्रिपाठी, प्रांत SFS सहसंयोजक किशन कुशवाहा, जिला आंदोलन प्रमुख सोनू राज कुशवाहा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य धवन जायसवाल,राम प्रताप कुशवाहा, अभिषेक श्रीवास्तव ,ज्ञान प्रकाश सिंह , धनु गुप्ता, शिवांगी पटेल, साधना सिंह, अभिनय सिंह ,दीपक पटेल प्रशांत राय, राजन मद्धेशिया, के साथ साथ सैकड़ों छात्र-छात्रा उपस्थित रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button