उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

ग्राम विकास अधिकारी एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष बने अभय प्रताप सिंह

*संतकबीरनगर।* जिला मुख्यालय स्थित खलीलाबाद ब्लाक सभागार में मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी एसोशिएसन संघ का वार्षिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता अभय प्रताप सिंह ने किया। बैठक में सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पिछली कार्यवाही को मौजूद सभी लोगो को पढ़कर सुनाया गया जिस पर सभी लोगो ने पुष्टि किया। बैठक का पूर्ण होने के बाद अध्यक्ष की अनुमति से कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। बैठक में एजेण्डे का सबसे मुख्य बिन्दु नवीन कार्यकारणी का गठन था। अभय प्रताप सिंह ने वर्तमान कार्यकारणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारणी का प्रताव रखा। इस पर उपस्थित सभी लोगो ने अपना समर्थन दिया। सर्व सम्मत से मण्डल संरक्षक नन्दलाल चौधरी, विनोद श्रीवास्तव,राज नारायण शुक्ला,अशोक कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,जिला मंत्री संतोष कुमार पाण्डेय,प्रांतीय प्रतिनिधि दिलीप कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती विमला यादव,उपाध्यक्ष गिरजेश यादव, कोषाध्यक्ष विपिन चन्द्र,संगठन मंत्री प्रमोद यादव,आडिटर शैलेन्द्र यादव चुने गये। खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद विनोद मणि त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर सचिव कमलेश पति त्रिपाठी सुनीता मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button