उत्तर प्रदेशगोरखपुर

योग से हम निरोग रह सकते है: डाॅ. विनय मल्ल

गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यासलय, गोरखपुर के अन्तर्गत सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस के तत्वाधान में योगाभ्यास तथा महत्व विषय का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. जितेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम समन्वयक द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र तथा बैज लगाकर स्वागत किया गया। डाॅ. तृप्ति सिंह सहायक आचार्य, बी.एस.सी. स्पोर्ट साइन्स, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने प्राणायाम योग एवं उनके लाभ पर व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान में उन्होंने कहा कि मधुमेह व ब्लड प्रेसर आज हमारे समाज की प्रमुख समस्या हो गयी है।

इसके लिए हमें अपनी शैली में परिवर्तन करते हुए उनमें प्राणायाम व योग को अपनाना होगा। योगाचार्य डाॅ. विनय मल्ल ने योग के महत्वपूर्ण विन्दुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए अपने साथ सूर्या सिंह तथा बेबी सिंह से योगभ्यास कराते हुए स्वयंसेविकाओं को प्रशिक्षित किया तथा उन्होने बताया कि योग से हम निरोग रह सकते है। वर्तमान समय में हमारे रहन-सहन में बहुत परिवर्तन आया है। इस परिवर्तित समय में अगर आपको बीमारियो से दूर रहना है तो इसका एक मात्र उपाय योग है। उन्होंने सूर्य नमस्कार, कपाल भाॅति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम आदि योग के महत्व के विषय में प्रकाश डालते हुए योग करके दिखाया तथा स्वयंसेवकों से कहा कि योग को अपनी जीवन शैली में लाना होगा। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. दुर्गेश पाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक, डाॅ. जितेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में सभी इकाइयोें के स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाएं उपस्थिति थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button