उत्तर प्रदेशबहराइच

परीक्षा फल के साथ सम्मान पाकर बच्चे हुए खुश

बहराइच। स्थानीय सुंदर शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल की इंग्लिश मीडियम की शाखा एस एस एम जे एच एस में आज आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया।परीक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले मेधावियों को मेडल,स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि विद्यालय प्रबन्धक अतुल चन्द श्रीवास्तव रहे। उन्होंने सभी मेधावियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन से हुई। द्वितीय की छात्राओ ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

मुख्यातिथि  ने  सभी मेधावियों को प्रमाणपत्र व मेडल दिया जिसमें यूकेजी में जिया फात्मा प्रथम, आँचल वर्मा द्वितीय, हसनैन तृतीय,  एलकेजी में निगार खान, अनुज कुमार द्वितीय, शगुन यज्ञसैनि तृतीय,नर्सरी में परी वर्मा  प्रथम, राधिका देवी द्वितीय, अजरा तृतीय, फस्ट में अग्रिमा गुप्ता प्रथम, ओमिका चौरसिया द्वितीय, पंकज कुमार तृतीय, सेकेंड में उमंग गुप्ता प्रथम, शौर्य रंजन श्रीवास्तव  द्वितीय, आकाश तृतीय,  थर्ड में मोहम्मद फराज मंसूरी प्रथम, इशिता नाग द्वितीय, आरुषि गुप्ता तृतीय,  फोर्थ में  हर्ष जायसवाल प्रथम ,समर जायसवाल द्वितीय, अमन गंगवार तृतीय , फिफ्ट में गुड़िया प्रथम , अंजली द्वितीय,  रेहान तृतीय  को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्तुति जायसवाल, भव्यता रस्तोगी, आकांक्षा जायसवाल, खुशबु सोनी, फरहीन खातून,संजना श्रीवास्तव,  शना कौसर, रोशनी , छाया गुप्ता, शबीना मिर्जा , शुबी, रोशनी,अमर वर्मा,  हरीश कुमार कश्यम,  सहित अन्य बच्चे के अभिभावक मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button