उत्तर प्रदेशलखनऊ

डाबर ग्लुको प्लस-सी ने उत्तर प्रदेश और बिहार में लॉन्च किया मेगा ‘इंस्टेन्ट एनर्जी ड्राइव

लखनऊ। डाबर की ओर से जानी-मानी इंस्टेन्ट एनर्जी ग्लुकोज़ ड्रिंक डाबर ग्लुको प्लस-सी बर ग्लुको प्लस-सी ने उत्तर प्रदेश और बिहार में लॉन्च किया मेगा ‘इंस्टेन्ट एनर्जी ड्राइवने उत्तर प्रदेश और बिहार में 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए मेगा ‘इंस्टेन्ट एनर्जी ड्राइव’ की शुरूआत की है। सुहैल प्रताप सिंह, सेंट्रल इंडिया- बिज़नेस हैड, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा कि सबसे पहले मैं छात्रों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उम्मीद करता हूं कि वे परीक्षा में अच्छा रिज़ल्ट लेकर आएंगे।

इस अवसर पर 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए इस अभियान की शुरूआत करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। परीक्षा के दिनों में मानसिक और शारीरिक थकान होने की वजह से छात्रों को इंस्टेन्ट एनर्जी की ज़रूरत होती है,खासतौर पर गर्मियों के मौसम में जब वे सेंटर से बाहर आते हैं। वहीं दूसरी ओर माता-पिता को भी स्कूल के बाहर घण्टों तक बच्चों का इंतज़ार करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम यह अभियान लेकर आए हैं, जिसके तहत परीक्षा सेंटर के बाहर छात्रों और उनके अभिभावकों को ग्लुको प्लस-सी दिया जाएगा। डाबर ग्लुको प्लस-सी का यह अभियान इस बात पर ज़ोर देता है कि गर्मी के मौसम में इंसटेन्ट एनर्जी के लिए ग्लुकोज़ बहुत ज़रूरी होता है। डाबर ग्लुको प्लस-सी की हर सिप में 25 फीसदी ज़्यादा ग्लुकोज़ और 2 गुना अधिक माइक्रोन्युट्रिएन्ट्स हैं।

ग्लुकोज़ एक ऐसा पोषक तत्व है,जो ब्रेन को अपना काम करने के लिए ज़रूरी एनर्जी देता है। छात्रों को ग्लुकोज़ सप्लीमेन्ट्स उपलब्ध कराकर डाबर यह तय करना चाहता है कि वे परीक्षा के दौरान मानसिक रूप से मजबूत बने रहें, कम थकान महसूस करें और उनका परफोर्मेन्स बेहतर हो। सुहैल प्रताप सिंह ने कहा कि डाबर हमेशा से समाज के लिए उम्मीद और एनर्जी का सिंबल रहा है। परीक्षा छात्रों के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होती है, और हम परीक्षा के इस सीज़न उन्हें इंस्टेन्ट एनर्जी देना चाहते हैं। ‘इंस्टेन्ट एनर्जी ड्राइव’ के माध्यम से हम छात्रों और उनके अभिवकों के साथ भावनात्मक रूप से जु़ड़ना चाहते हैं और उनके जीवन के इस महत्वपूर्ण दौर में उन्हें ज़रूरी रिफ्रैशमेन्ट देना चाहते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button