उत्तर प्रदेशबलिया

उतर  प़देश को बाचाना है तो बीएसपी को लाना होगा – राजकुमार राव

बलिया । बहुजन समाज पार्टी के बरिष्ठ नेता राजकुमार राव ने जारी अपने बयान में कहा है कि आज जो प्रदेश में स्थिति बनी हुई है , उससे निपटने में बसपा ही सक्षम है। जब – जब प्रदेश में  बसपा की सरकारें बनी है , तब – तब गुंडे या तो प्रदेश छोड़ दिये थे या तो भूमिगत  हो गये थे । कभी उन्हें एनकाऊंटर करने की जरुरत नहीं पड़ी थी । प्रशासनिक  अधिकारियों की हालत तो  ये थी समय से पहले हीआकर  कार्यालय में आकर बैठ जाते थे । आज तो उत्तर प्रदेश  की हालत बद्तर  है ।
                       श्री राव ने आगे कहा है कि आज प्रदेश की एक बहुत बड़ी आबादी अपने को असहाय महसूस  कर रही है । घर में और घर से बाहर लोग  अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है। कहीं भी उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। सबका साथ – सबका विकास  का नारा केवल कागजों  में सिमट कर रह गया है । हां , कुछ लोगों का विकास जरुर हो रहा है । यदि प्रदेश की जनता को सच में सबका साथ – सबका विकास चाहिए  तो बहन मायावती जी को सीएम और पीएम बनाना होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button