उत्तर प्रदेशदेवरिया
शिक्षा व जिज्ञासा बिषय पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन– संस्कार और संस्कृति से ही मन मे अपने लक्ष्य को पाने की जिज्ञासा होती है—रामेश्वर पाण्डेय
Computer Jagat 24
Follow on X
March 31, 2023

भटनी देवरिया। फायर एन्ड सेफ्टी संस्थान नूरीगंज भटनी के सभागार मे दिन बृहस्पतिवार को भगवान बुद्धा स्कालरशिप समिति के देखरेख मे शिक्षा एवं जिज्ञासा विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन संस्थान के निदेशक कुन्दन सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित किया।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संस्कार और संस्कृति से ही मानव के अन्दर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की जिज्ञासा पैदा होती है। भारतीय संस्कृति व संस्कार के बिना मानव का अस्तित्व चुनौती बन कर विकास मे बाधक बन जाता है । मुख्य अतिथि आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि संस्था के निदेशक कुन्दन सिंह ने जिज्ञासा की शुरुआत कर दी है भगवान बुध्दा स्कालरशिप की स्थापना कर।इससे गरीब बच्चो को स्नातक शिक्षा ग्रहण करने बहुत आसानी होगी। पत्रकार के पी गुप्त ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र मे ऐसी सेवाएं देकर गरीब छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढने का अवसर देकर समाज मे एक मिशाल पेश किया है। निदेशक कुन्दन सिंह ने कहा कि हमारे मन मे जिज्ञासा उत्पन्न हुई कि समाज सेवा के माध्यम से धन के आभाव मे उच्च शिक्षा से बंचित छात्रो को इस स्कालरशिप के माध्यम से सहायता कर उच्च शिक्षा ग्रहण कराने अवसर दें । इस अवसर पर समाजसेवी पत्रकारों मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाल ओढाकर संस्था के निदेशक कुन्दन सिंह व समिति के सदस्य विकास सिह ने सम्मानित किया ।आयोजन मण्डल मे कुन्दन सिंह विकास सिंह गोविंद नारायण मिश्र भाजपा मण्डल बैकुंठपुर के अध्यक्ष रामेश्वर पाण्डेय व आचार्य अजय शुक्ल शामिल रहे ।गोष्ठी को रामनवल सिंह कांग्रेस के नेता व समाजसेवी धर्मेंद्र पाण्डेय ज्ञानेन्द्र सिंह सत्यम पाण्डेय ने भी अपना विचार व्यक्त किये इस अवसर पर आफताब अहमद राकेश यादव पंकज श्रीवास्तव शेषनाथ कुशवाहा राकेश सिंह आदि प्रमुख रुप मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र पाण्डेय ने किया।
Computer Jagat 24
Follow on X
March 31, 2023



