उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

राहुल गांधी पर किया गया बार बार वार भाजपा को पड़ेगा भारी- मोहम्मद नज़ीरब्लाक कांग्रेस कार्यालय सेमरियावां में आयोजित हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस

संत कबीर नगर -सेमरियावां,

भारत के इतिहास में जिस परिवार की कुर्बानियां अनगिनत हैं उस परिवार का बेटा अपने पूर्वजों की सीख से देश व देश की जनता के हित का ध्यान रखने वाले राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा घबरा गई है।

उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता मुहम्मद नज़ीर ने ब्लाक कांग्रेस कार्यालय सेमरियावां में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को खत्म करने की राजनीति हो रही है पांच माह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अपार जनसमर्थन मिला इससे भाजपा पूरी तरह घबरा गई है। देश की एकता और अखंडता को कोई ला सकता है तो वह राहुल गांधी ही है। इसलिए राहुल गांधी भाजपा के लिए सबसे बड़े रोड़ा बने हुए हैं इसलिए राहुल गांधी पर बार बार नीचा दिखाया गया जिससे कांग्रेसजनों में आक्रोश है। देश का हर कार्यकर्ता इसकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने को बाध्य है। इतनी घिनौनी साजिश के पीछे लगता है देश का लोकतंत्र पूरी तरह खतरे में है। इस साज़िश को देश की जनता भी समझ रही है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष मुहम्मद अकरम नज़ीर,परवेज अख्तर,अख्तर हुसैन,अब्दुल कलाम,अब्दुल मालिक,ओबैदुर्रहमान,नजरूल हसन,बदरूद्दीन,सैयद शफीकुर्रहमान,मुहम्मद कलीम, मैनुद्दीन,राजाराम आर्या,वाजिद अली,महेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button