उत्तर प्रदेशरायबरेली

रायबरेली: पति बना हैवान! चरित्र पर संदेह के चलते ले ली पत्नी की जान

शिवगढ़ (रायबरेली)। चरित्र पर संदेह के कारण पैदा हुई कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथ खेड़ा मजरे असवन जगतपुर का है।

गांव के रहने वाले राम रतन का उसकी पत्नी संगीता( 28 वर्ष)  से अक्सर विवाद होता था। विवाद का कारण यह था कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसके कारण अक्सर परिवार में कलह बने रहती थी। कुछ दिन पूर्व इसी कलह के कारण संगीता अपने मायके चली गई थी। जहां पर पहुंचे रामरतन का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था।

इसके बाद रामरतन ने थाना में तहरीर देकर अपने ससुराल वालों पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था। उसके बाद पुलिस ने सुलह समझौता करा दिया। इसके बाद संगीता ससुराल आई, तो यहां भी दोनों में विवाद हुआ। विवाद के बाद संगीता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस तहरीर के बाद भी दोनों में सुलह करा दिया। किंतु संगीता इस बार अपने मायके चली गई।

बीते शुक्रवार को ससुराल पहुंचा राम रतन फिर किसी तरह से अपनी पत्नी को विदा कराकर अपने घर लाया था। जहां पर सोमवार की सुबह संगीता की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में हलचल मच गई। उसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की। मौत की सूचना पाकर संगीता के पिता शत्रुघ्न निवासी गुरुदीन खेड़ा मजरे कुंडौली अस्पताल  पहुंचे।

उन्होंने देखा कि संगीता के गले में गला दबाने का निशान बना हुआ है। जिसके बाद मायके वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर पुलिस ने मामले में रामरतन को हिरासत में ले लिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button