उत्तर प्रदेशबस्ती

माटी के बोल सांस्कृतिक उत्सव में छा गया बचपन, मिला पुरस्कार तो खिले छात्रों के चेहरे

  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी पूंजी: डा. वी.के. वर्मा

बस्ती। डा. वी.के. वर्मा एजुकेशनल गु्रप द्वारा  गौतम बुद्ध विद्या मंदिर गोटवा के परिसर में माटी के बोल सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अतिथियोें का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक महेन्द्रनाथ यादव, कवीन्द्र चौधरी अतुल, दूधराम आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि माटी के बोल सांस्कृतिक उत्सव छात्रों के अभिव्यक्ति का बेहतर अवसर है।

प्रबन्धक डा. वी.के. वर्मा और निदेशक डा. आलोक रंजन ने अतिथियों का स्वागत करते हुये डा. वी.के. वर्मा एजुकेशनल गु्रप के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों, एवं खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ के संचालन में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

माटी के बोल की प्रस्तुति में सरस्ववती वंदना, स्वागत गीत के साथ छात्र-छात्राओं ने विरहा, भक्ति गीत, चइता गीत, हरियाणवी गीत, बेटियों की शिक्षा पर केन्द्रित नाटक, पनघट गीत आदि प्रस्तुत किया। आंचल, प्रीती, शशि, रोशनी, मोनी यादव, इंशिका, शालिनी, रिद्धिमा, मंशा, दीपिका, शीतल, अंशिका, रोशनी, अंजली, शशि, रोशनी यादव, महिमा, प्रियंका, प्रतिभा, अंशिका, शीतल आदि ने प्रस्तुतियों से दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में राजेश्वरी वर्मा, डा. चन्दा सिंह, वीरेन्द्र कुमार चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, शिव श्याम चौधरी, वेद प्रकाश, अखिलेश कुमार यादव, शिव प्रसाद चौधरी, मनोज गुप्ता, विशाल, शिवशंकर चौधरी, महेन्द्र वर्मा, अमरेश चौधरी, दुर्गावती वर्मा, सतीश चौधरी, हरीराम चौधरी, डा. दशरथ प्रसाद यादव, मीना, देशराज, धीरज गौतम, आकाश पाण्डेय, सविता श्रीवास्तव, जगनरायन वर्मा, सन्तोष पाण्डेय, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, मनीष चौधरी, वीरेन्द्र वर्मा, माया चौधरी, सोनी, पूजा वर्मा, घनश्याम यादव, डा. श्यामनरायन चौधरी, महन्थ राम वर्मा, आर.डी. चौधरी, डा. ओम प्रकाश पाण्डेय, डा. बी.बी. मिश्रा, विवेक पटेल, धर्मराज चौधरी, श्यामलाल वर्मा, रण बहादुर यादव के साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक, क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन निदेशक डा. आलोक रंजन ने किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button