देशबड़ी खबर

पश्चिम बंगाल : जहां हुआ था पथराव वहां पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, संजय राउत बोले- ये सब भाजपा करवा रही

हुगली (पश्चिम बंगाल)। हुगली जिले के रिसड़ा रेलवे स्टेशन पर कल पथराव की घटना सामने आई। कुछ समय के लिए प्रभावित इलाकों पर ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था जिसे बाद में शुरू कर दी गईं। इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। DSP उज्जवल दास (रिसड़ा, हुगली, पश्चिम बंगाल) ने कहा, अभी स्थिति सामान्य है और RFP, GRP मिलकर फ्लैग मार्च कर रहे हैं। जिन लोगों ने यह घटना की उसकी जांच की जा रही है और मामले जल्द गिरफ़्तारी करेंगे। आगे कोई घटना न हो उसके लिए फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

RPF में सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा ने कहा, रात की घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हमने ट्रेन संचालन स्थगित किया था जिसे बाद में फिर से शुरू कर दिया गया था। अभी स्थिति सामान्य है। लोगों को भय न हो उसके लिए हमने पर्याप्त संख्या में बल तैनात किया हुआ है।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को हुगली जिले के रिसड़ा का दौरा किया, जहां कल पथराव हुआ था। उन्होंने कहा, कुछ दिनों से जो घटनाएं यहां हो रही है हम इससे अवगत हैं, यह घटनाएं बिल्कुल ही सहनीय नहीं है। पूरी घटना में सख्त से सख्त क़दम उठाए जाएंगे। हम बंगाल के लोगों के साथ हैं, हम एकजुट हैं और एकजुटता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहेंगे।

बता दें कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए हुगली जिले के रिशरा और सेरामपुर इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई। हावड़ा में रामनवमी की रैली में हथियार ले जाते दिख रहे 19 वर्षीय सुमित शॉ को बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया गया है।

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत बोले, कौन सा मुख्यमंत्री चाहेगा कि उसके राज्य में दंगे हों? पश्चिम बंगाल की स्थिति बिगाड़ने का काम वहां का विपक्षी दल भाजपा कर रही है। यह उनका मॉडल बन गया है कि जहां भी उनके हारने की स्थिति होती है वह दंगे कराती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार में सब जगह भाजपा हार रही है और यही डर उनको सता रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button