उत्तर प्रदेशलखनऊ

सर सहायक अध्यापक कर रहा परेशान, भेज रहा अश्लील मैसेज, प्रधानाध्यापिका ने महानिदेशक को भेजा शिकायती पत्र

लखनऊ। राजधानी के जोन-4 में स्थित में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालय मुसाहबगंज में प्रधानाध्यापिका को पुरुष सहायक अध्यापक की ओर से परेशान करने का मामला सामने आया है। पुरुष अध्यापक की ओर से प्रधानाध्यापिका को अश्लील मैसेज भेजे जाते हैं और विद्यालय में शिक्षण कार्य भी प्रभावित किया जाता है।

इस बात की शिकायत बीएसए और बीईओ से कई बार की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो परेशान प्रधानाध्यापिका ने शिक्षा महानिदेशक को लिखित शिकायती पत्र भेजा है। प्राथमिक विद्यालयय मुसाहबगंज में प्रधानाध्यापिका के पद पर हिना जहीर कार्यरत हैं।

हिना जहीर ने सहायक अध्यापक मनमोहन किशोर पर आरोप लगाते शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि मनमोहन की ओर से धमकी भरे अश्लील मैसेज और भेजे जाते हैं और उनकी ओर से शिक्षण कार्य के दौरान वीडियो भी बनाये जाते हैं। पिछले तीन सालों से लगातार प्रधानाध्यापिका को परेशान किया जा रहा है।

रजिस्टर भी गायब करने का आरोप

प्रधानाध्यापिका ने आरोपी सहायक अध्यापक पर उपस्थिति रजिस्टर और पत्र व्यवहार पंजिका को गायब करने का आरोप लगाया है। कई बार ऐसा न करने के लिए भी गया तो उल्टे आरोपी शिक्षक ने देख लेने की धमकी मोबाइल पर दी है।

बच्चों की जबरन की जाती है पिटाई

प्रधानाध्यिपका ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी सहायक अध्यापक की ओर से बच्चों की मनमाने ढंग से पिटाई की जाती है। पिटाई के डर से बच्चे भी स्कूल छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

इस मामले में एक बार दोनो पक्षों को पहले भी बुलाया था तो दोनो पक्षों ने समझौता कर लिया था। अब फिर शिकायत मिली है तो जांच कमेटी बीईओ मुख्यालय की अध्यक्षता में बना दी गई है। जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जायेगी

…अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button