उत्तर प्रदेशदेवरिया

पेड़ की सूखी डाल राहगीर के ऊपर गिरी, हुआ घायल

  • लापरवाह बना वन विभाग सो रहा कुम्भकर्णी नींद

भटनी-देवरिया। दिन बुधवार को यूपी को बिहार से जोड़ने वाला भटनी के बाईपास रोड के किनारे लगे पेड़ से सूखी डाल एक राहगीर के ऊपर अचानक गिर गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने 108 को सूचना देकर उसे अस्पताल भेजवाया। समाचार के अनुसार भटनी के 115 नम्बर गेट के उत्तरी तरफ़ बाईपास सड़क जो छोटी गंडक होते हुए बिहार को जाती है के किनारे खड़े पेड़ से सूखी डाल बभनौली निवासी राहगीर रामफल राजभर के ऊपर अचानक गिर पड़ी।

ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर वन विभाग इतना लापरवाह कैसे हो सकता है कि पेड़ हो या उसकी शाखा गिरने की अवस्था में हो और उससे बड़ी दुर्घटना की आशंका हो तो उसे समय रहते काटा क्यों नहीं जाता। ऐसे में अगर इसी तरह वन विभाग कुम्भकर्णी नींद में लापरवाह बना सोता रहा तो एक न एक दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button