उत्तर प्रदेशबहराइच

केडीसी में आयोजित हुआ स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम

  • 2573 विद्यार्थियों को मिली स्मार्ट फोन की सौगात

बहराइच। भारत को डिजिटल पथ पर तेज गति से आगे बढ़ाने, प्रत्येक देशवासी का जीवन आसान बनाने तथा डिजिटल इण्डिया की सुविधाओं से आच्छादित करने एवं प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरा मेडिकल तथा नर्सिंग आदि विभिन्न शिक्षण/प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अन्तर्गत लाभार्थी युवा वर्ग को स्मार्टफोन निःशुल्क प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार की इस अतिमहत्वाकांक्षी योजना से लक्षित युवा लाभार्थी वर्ग जहॉ एक ओर अपने शैक्षिक पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकेंगे वहीं दूसरी ओर शैक्षिक पाठ्यक्रमों को पूर्ण करने के उपरान्त विभिन्न शासकीय, गैर शासकीय तथा स्वावलम्बन की योजनाओं में भी इस गैजेट का सदुपयोग कर सेवारत/व्यवसायरत हो सकेंगे।

केडीसी में आयोजित निःशुल्क स्मार्ट फोन वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, प्राचार्य डॉ विनय सक्सेना, पूर्व प्राचार्य मेजर डॉ एस.पी. सिंह, वाइस प्राचार्य डॉ उस्मान, सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश सरकार शिक्षा के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि स्मार्ट फोन का सदुपयोग शिक्षा ग्रहण करने में करें।विद्यार्थियों के लिए ऐसे गैजेट्स प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी अत्यन्त उपयोगी हैं।

वक्ताओं ने स्मार्ट फोन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं का आहवान किया कि छात्र-छात्राओं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें। समारोह के दौरान एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, प्राचार्य डॉ विनय सक्सेना, पूर्व प्राचार्य मेजर डॉ एस.पी. सिंह, वाइस प्राचार्य डॉ उस्मान, सहायक प्रो. डॉ डिम्पल जैन, डॉ राजीव निगम ने अन्य अतिथियों के साथ महाविद्यालय के 2573 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन तथा 78 विद्यार्थियों को टेबलेट का वितरण किया। इस अवसर पर गणमान्य व संभ्रान्तजन, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button