उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर में धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती

शोभायात्रा में शामिल पडरौना शहर के विभिन्न अखाड़ों से जुड़े कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे 

पडरौना, कुशीनगर। हनुमान जयंती बृहस्पतिवार को पडरौना शहर में भव्य तरीके से मनाई गई। इसके बाद शोभा यात्रा निकाली गई। अखाड़े के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को दांतो तले उंगली दबाने पर विवश कर दिया। इस दिन कुछ संगठनों की तरफ से प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। हनुमान जयंती भव्य रूप से पडरौना नगर के दरबार रोड स्थित रामलीला मैदान के प्रांगण से निकाली गई। इसके बाद नगर के विभिन्न मोहल्लों के सभी अखाड़े अपने अपने जगह पर एकत्र हुए और करतब दिखाते कोतवाली चौक,सुभाष चौक रामकोला रोड नौका टोला होते हुए बावली चौक,साहबगंज मेन रोड, तिलक चौक,कसेरा टोली तुरहा टोली,कसेरा टोली,धर्मशाला रोड सहित पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मंजूषा कटरा पहुंचे, जहां यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह लोग जय बजरंग बली, महावीर हनुमान की जय के नारे लगा रहे थे।

इसमें महावीरी सेवा दल, हरिकीर्तन सेवा दल,श्री श्री बजरंग सेवा दल,श्री बालकृष्ण सेवा दल, श्री बजरंग बली अखाड़ा दल,श्रीराम अखाड़ा सेवा, जय जय बजरंग बली सेवा दल सहित विभिन्न अखाड़ों से दिनेश गुप्ता,भाजपा नेता पप्पू सोनी,नितिन साहा,चंदन,मोनू साहा,अंकित केसरवानी,अनिकेत,गोपाल साहा, रवि सोनी,पिंटू साह,संजय मोदनवाल,छट्ठू प्रसाद,बिहिम गोरखपुर मंडल हिंदू नेता राजन जायसवाल,संतोष मोदनवाल समेत कई संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा के नेता आरपीएन सिंह,राज मंत्री राजेश्वर सिंह,सदर विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल,राजकुमार सिंह,निर्वतमान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल,बंका सिंह,व्यापारी नेता राजेश सैनी,सचिन चौरसिया,लालबाबू गुप्ता,अंशुमान बंका,सदाशिव मणि त्रिपाठी,मनोनीत सभासद सिंह बिट्टू,रितिक सिंह गौतम, रोहित मल्ल,राहुल साह,छात्र नेता किशन कुशवाहा,सोनू राज कुशवाहा,व्यापारी नेता मनोज मोदनवाल,सुमित चौरसिया,सौरभ जायसवाल भावेश तुलस्यान,मंटु जायसवाल,राजन सिंह, क्षअमित बर्मा, मोनु बर्मा,बटी गुप्ता, रोहित मल्ल, गुड्डू मंडल आदी मौजुद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button