उत्तर प्रदेशगोरखपुर

ईंट से सिर कूचकर अधेड़ को उतारा मौत के घाट, हाथ पैर भी तोड़ा, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

गोरखपुर। जिले के पीपीगंज क्षेत्र के तिघरा गांव में अधेड़ की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 55 वर्षीय शिवधर प्रसाद गुरुवार की रात खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान उसका सिर ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। आरोपितों ने शिवधर का हाथ पैर भी तोड़ दिया था। शुक्रवार की सुबह उनका शव गांव के बाहर खेत मे स्थित ट्यूबेल के पास भूसे में मिला। पुलिस, डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एक महिला समेत दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

तिघरा गांव निवासी शिवधर प्रसाद गुरुवार की रात करीब 11 बजे घर से गांव के दक्षिण तरफ खेत में रखवाली करने गए थे। पत्नी की मृत्यु के बाद वह रोजाना रात को खाना खाने के बाद खेत जाते थे और वहीं एक कमरे के मकान में सोते थे। शुक्रवार की सुबह शिवधर के घर नहीं पहुंचने पर स्वजन खेत के पास स्थित कमरे पर पहुंचे तो वह नहीं मिले। स्वजन खेत की तरफ तलाश करना शुरू किए तो खून से सना उनका शव ट्यूबेल के पास रखे भूसे के पास मिला। शव देखने से लग रहा था कि हत्या करने वालों की संख्या एक से अधिक रही होगी। सिर ईंट से कूच दिया गया था और दोनों हाथ व पैर तोड़ दिये गए थे। मृतक के पुत्र भोला प्रसाद व सोनू ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। मृतक प्राइवेट डाक बांटता था। बताया जा रहा है कि हत्या अवैध संबंध में हुई है। थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

जिले के पीपीगंज क्षेत्र के तिघरा गांव में अधेड़ की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 55 वर्षीय शिवधर प्रसाद गुरुवार की रात खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान उसका सिर ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। आरोपितों ने शिवधर का हाथ पैर भी तोड़ दिया था। शुक्रवार की सुबह उनका शव गांव के बाहर खेत मे स्थित ट्यूबेल के पास भूसे में मिला। पुलिस, डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एक महिला समेत दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

तिघरा गांव निवासी शिवधर प्रसाद गुरुवार की रात करीब 11 बजे घर से गांव के दक्षिण तरफ खेत में रखवाली करने गए थे। पत्नी की मृत्यु के बाद वह रोजाना रात को खाना खाने के बाद खेत जाते थे और वहीं एक कमरे के मकान में सोते थे। शुक्रवार की सुबह शिवधर के घर नहीं पहुंचने पर स्वजन खेत के पास स्थित कमरे पर पहुंचे तो वह नहीं मिले। स्वजन खेत की तरफ तलाश करना शुरू किए तो खून से सना उनका शव ट्यूबेल के पास रखे भूसे के पास मिला। शव देखने से लग रहा था कि हत्या करने वालों की संख्या एक से अधिक रही होगी। सिर ईंट से कूच दिया गया था और दोनों हाथ व पैर तोड़ दिये गए थे। मृतक के पुत्र भोला प्रसाद व सोनू ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। मृतक प्राइवेट डाक बांटता था। बताया जा रहा है कि हत्या अवैध संबंध में हुई है। थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button