उत्तर प्रदेशबस्ती

स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली

बनकटी-बस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने को लेकर बनकटी बीआरसी से शनिवार को बीईओ अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई । ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली को सम्बोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि प्रत्येक गांव के घर घर घूमकर बेसिक शिक्षकों ने नामांक कराने की दिशा में अभिभावकों को प्रेरित व जागरूक करते रहे हैं जिससे निश्चित तौर पर शिक्षा की गुणवत्ता व शत प्रतिशत नामांकन को बल मिला है और अगे भी ऐसी बेहतर कार्यों की उम्मीद है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने अपने सम्बोधन में शिक्षा की महत्ता को रेखांकित किया । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष सुरेश गौड़ ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही  समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है और शिक्षा ही समाज के उन्नति का मूल है। खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरूण कुमार यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है।

साथ ही उन्होंने सभी आते हूं अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्य क्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के संरक्षक उमाकांत शुक्ल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष हृदय विकास पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मक्खन लाल, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र चौधरी, कृष्ण कांत तिवारी , संगठन मंत्री अशोक कुमार पाण्डेय जी, अशोक पाण्डेय, थरौली के ग्राम प्रधान पांडेय, संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटी के प्रधानाध्यापक चन्द्र शेखर शर्मा , सहायक अध्यापक प्रीती मिश्रा , अनुपमा यादव जी,दयानत जाकिरा खातून, राज लक्ष्मी अग्रहरि ,कामरान सहित अनेक शिक्षक तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button