उत्तर प्रदेशलखनऊ

पांच सदस्यीय कमेटी करेगी भाजपा प्रत्याशियों का चयन

लखनऊ। यूपी में निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है। पहले चरण के चुनाव का मतदान 4 मई को होगा। जबकि दूसरे चरण के चुनाव का मतदान 11 मई को होगा। मतगणना 13 मई को संपन्न कराई जाएगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर बड़ा कबड्म उठाया है।

पार्टी की तरफ से प्रदेश के 760 निकाय में  17 नगर निगम , 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत के लिए जिला और क्षेत्र स्तर पर 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी जिलास्तर पर बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट को क्षेत्रीय स्तर की कमेटी तक भेजेगी। जिसके बाद प्रदेश संगठन की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल किये जाएंगे।

5 सदस्यीय कमेटी में पार्टी के जिला व क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। बताते चलें कि बीजेपी संगठन की एक बड़ी बैठक आज सीएम आवास पर आयोजित की गई है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button