उत्तर प्रदेशदेवरिया

बीजेपी के टिकट को लेकर बना रहस्य, 7 दावेदारों में बढ़ी बेचैनी

  • भटनी नगर पंचायत से बीजेपी से टिकट मांग रहे कुल 7 उम्मीदवार

कलीमुल्लाह

भटनी -देवरिया। आदर्श नगर पंचायत भटनी में आरक्षण क्लियर हो गया है और सभी प्रत्याशी दम खम के साथ जनता से मिलने लगे हैं व प्रचार प्रसार में जुट गए है। दिलचस्प व चर्चा का विषय यह है कि भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले अभी तक 7 प्रत्याशियों को प्रचार प्रसार के साथ जोर आजमाइश करते देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनावी टिकट को पाने के लिए बीजेपी से वर्तमान में रह चुके चेयरमैन डॉ बलराम जयसवाल, मोहन लाल गुप्त,रोशन जमीर,अशोक कुमार गुप्त,पूर्व चेयरमैन रमेश चन्द्र वर्मा,दीपक वर्मा,अभय तिवारी के साथ कुल 7  प्रत्याशी जोर लगाए हुए है। यह सभी को पता है कि बीजेपी अपना मात्र एक ही उमीदवार चुनावी रणभूमि में उतारेगी।

एक ही प्रत्याशी बदल देगा टिकट देना का रूप रेखा यह भी रहस्यमय है

बीजेपी अपने उमीदवार के टिकट क्लियर करने से पूर्व दावेदार उमीदवारों की पार्टी हर स्तर से रिकॉर्ड देखेगी वही धरातल से जुड़े इन प्रत्याशियों को देना होगा अपने समाजसेवा का पुख़्ता सबूत। गरीबों के प्रति कार्य और बीजेपी के साथ से जुड़े होने का कार्यकाल भी देखा जाएगा।

7 प्रत्याशी में से 6 को टिकट नही मिलने पर क्या होगी इनकी भूमिका

भटनी आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव दमदार तरीके से लड़ा जाएगा , इसके लिए विपक्ष को हराना ही एकमात्र एक दृढ़ संकल्प रहेगा। इस बीच अगर बीजेपी पार्टी से 7 में से किसी एक को टिकट मिलता है तो पार्टी के लिए गए इस फैसले को स्वीकार कौन कौन  प्रत्याशी  करता है व कौन कौन प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में आ सकता यह भी रहस्यमय है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button