उत्तर प्रदेशकुशीनगर

पति की मृत्यु के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंची विधवा महिलाएं

  • सीएमओ ने संबंधित रजिस्ट्रार को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लिखा पत्र

कुशीनगर। नगर पंचायत कुशीनगर के अंतर्गत आने वाले करमैनी गांव की दर्जनों मुसहर विधवा महिलाएं पति की मृत्यु के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कुशीनगर पहुंची । मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उसके निस्तारण के लिए पूरा सहयोग करने के लिए कहा और सभी महिलाओं के आवेदन पत्र के साथ कवरिंग लेटर बनाकर संबंधित रजिस्टार क्षेत्र कुशीनगर को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी आवेदको को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए भेजा। श्री पटारिया ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से न केवल सुना बल्कि उन्हें जलपान भी कराया और उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया।

इस अवसर पर कुमारी देवी पत्नी स्वर्गीय लल्लन प्रसाद, नथुनिया देवी पत्नी स्वर्गीय भीम प्रसाद, भोजिया पत्नी स्वर्गीय धरीक्षण ,कुसुम पत्नी स्वर्गीय दिनेश प्रसाद, भभूतिया पत्नी स्वर्गीय बंसी ,अनरिया पत्नी स्वर्गीय नरेश, गायत्री पत्नी स्वर्गीय मोतीलाल सुकुमारी पत्नी स्वर्गीय मिश्री कमली पत्नी स्वर्गीय बंसराज सोनरी पत्नी स्वर्गीय स्वामीनाथ उपस्थित रहीं। सभी विधवा महिलाओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहानुभूति पूर्वक रवैया के दृष्टिगत उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button