उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही पुलिस: सीओ गर्वित सिंह

शोहरतगढ़। थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के आरोपी वांछित तीन अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है। अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व गर्वित सिंह क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देशन में पंकज कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के नेतृत्व में आज थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 95/23 धारा 147,323,504,506,307 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण को अगया ब्लाक के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय/ जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण सुभम उपाध्याय पुत्र पुरूषोत्तम उपाध्याय निवासी खरगवार थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर, दयाशंकर गौड़ पुत्र गनेश्वर गौड़ निवासी खरगवार थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर ,दीपक गुप्ता पुत्र जुग्गीलाल गुप्ता निवासी गड़ाकुल वार्ड नं 08, थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर को न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रमाकांत यादव, मुख्य आरक्षी श्याम बहादुर चौहान, का0 राजकमल यादव, का0 अभिषेक यादव, 05.का0 अजय यादव, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button