उत्तर प्रदेशबहराइच

एनवाईके ने भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित किए कार्यक्रम

बहराइच। नेहरू युवा केंद्र द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती समारोह का आयोजन भगवान बुद्ध विहार संघर्ष समिति आश्रम,  बालासरांय,शत्रोहनपुरवा बेड़नापुर में किया गया।इस कार्यक्रम में विभिन्न युवा /युवती मंडलों के पदाधिकरी एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया।समारोह अंतर्गत भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात गोष्ठी व रैली तथा पदयात्रा का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय रहे। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को भीमराव अंबेडकर के जीवन आदर्शो के बारे में बताया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी लल्लन गौतम, छोटेलाल गौतम,पूर्णिमा तथा पूनम भारती ने प्रतिभागियों को अंबेडकर जी की जीवन शैली तथा आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया l कार्यक्रम का संचालन विकास खंड तेजवापुर के एनवाईवी रविशंकर तिवारी व संतोष कुमार ने किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button