उत्तर प्रदेशझाँसीबड़ी खबर

एनकाउंटर अपडेट : रात करीब डेढ़ बजे असद और गुलाम के शव झांसी से हुए रवाना

झांसी। एसटीएफ के एनकाउंटर में ढेर हुए माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के शवों को देर रात करीब डेढ़ बजे झांसी से रवाना किया गया। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों शव उनके रिश्तेदारों को सुपुर्द कर पुख्ता सुरक्षा के साथ प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।

एनकाउंटर के लगभग 29 घंटे बाद शुक्रवार शाम को करीब सवा छह बजे असद के फूफा दो वकीलों के साथ शव को लेने झांसी पहुंचे। इसके बाद कागजी कार्रवाई शुरु हुई। झांसी मेडिकल कॉलेज में दोनों के शव रखे हुए थे, इंतजार किया जा रहा था कि असद और गुलाम के परिजन झांसी आए और शवों की सुपुर्दगी लें।

शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर हिमांशु पांडेय और राज शर्मा नाम के दो अधिवक्ता मोर्चरी पहुंचे। उनके साथ एक वृद्ध व्यक्ति भी पहुंचे जो असद के फूफा बताए गए। अधिवक्ता हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि फूफा का नाम डॉ. उस्मान है। इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे गुलाम के दो परिजन भी झांसी पहुंचे। दोनों के नाम तनवीर व परवेज आलम बताए गए हैं। दोनों रिश्ते में गुलाम के साले बताए गए।

प्रशासनिक औपचारिकता पूरी करने के बाद दोनों शव रात के करीब डेढ़ बजे उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए। इसके बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ दोनों शवों को उनके परिजनों के साथ प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।

सीओ सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल शवों के साथ

जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से सीओ सिटी राजेश राय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की सुरक्षा में दोनों शवों के उनके परिजनों के साथ रवाना किया गया। साथ में सीओ सिटी के अलावा एक इंसपेक्टर, तीन उप निरीक्षक और 16 कॉन्स्टेबल समेत कुल 24 लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में दोनों शव झांसी से प्रयागराज भेजे गए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button