उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: संस्थानों में मास्क अनिवार्यता का नहीं हो रहा पालन

लखनऊ। लखनऊ में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद जिलाधिकारी द्वारा सरकारी संस्थानों में मास्क अनिवार्य किये जाने के निर्देश का प्रभाव नहीं होता दिख रहा है। सरकारी संस्थानों में मास्क का उपयोग न होने से संक्रमण के फैलने का खतरा और केस बढ़ रहे हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब अपने कार्यों को लेकर पहुंचे बहुत सारे लोगों के मुंह पर मास्क नहीं था। इसमें जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों भी शामिल थे। आईटी चौराहे पर विद्युत विभाग के कार्यालय में भी सुबह के वक्त पहुंचे कर्मचारियों ने मास्क नहीं पहन रखा था।

लालबाग स्थित एक बैंक के बाहर जिलाधिकारी के मास्क अनिवार्य वाले प्रपत्र को चस्पा कराया गया है। बावजूद इसके वहां पर आने जाने वाले लोगों पर इसका कोई विशेष असर होता नहीं दिख रहा है। मौके पर सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक ज्यादातर लोगों के मुंह पर मास्क नहीं पाया गया। तालकटोरा थाना जैसे मॉडल थाने का भी ऐसा ही हाल सामने आया है। जहां पर मास्क पहन कर आने जाने वाले पुलिस कर्मियों की बेहद कम संख्या में थे।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बीते दिनों एक निर्देश जारी करते हुए कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकारी संस्थानों, स्कूलों, गैर सरकार संस्थानों में मास्क पहन कर आना अनिवार्य किया जाता है। इस निर्देश की प्रतियां विभिन्न सरकारी संस्थानों को भेज दी गयी थी।

शनिवार की सुबह 11 बजे तक लखनऊ जनपद में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या सौ से ज्यादा पहुंच चुकी थी। बीते चार दिनों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में ये सबसे ज्यादा हैं। प्रतिदिन कोरोना से जुड़े मामले बढ़ने के कारण सरकारी अस्पतालों में कोविड वार्ड या 20 बेड वाले वार्ड बना दिये गये हैं, जिससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भर्ती कराया जा सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button