उत्तर प्रदेशबड़ी खबररामपुर

सपा नेता आजम खान की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और निगरानी में है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार आजम खान की तबीयत बिगड़ चुकी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

उल्लेखनीय है कि हेट स्‍पीच मामले में कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आजम खान की विधानसभा सदस्यता भी जा चुकी है। हालांकि, आजम खान ने कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

कई बार रह चुकें है विधायक

आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता हैं और वह 10 बार विधायक बन चुके हैं। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आजम खां ने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। लेकिन चुनाव के कुछ महीने बाद ही आजम खां को भड़काऊ भाषण के मामले में कोर्ट से तीन साल की सजा सुनाई गई, जिसके बाद उन्हें अपनी विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button