उत्तर प्रदेशबलिया

ब्लाक प्रमुख चिलकहर आदित्य गर्ग ने रामपुर में पक्की नाली व गोपालपुर में खंडजा मार्ग का किया लोकार्पण

चिलकहर (बलिया )। क्षेत्र ‌के ग्राम रामपुर में पक्की नाली व गोपालपुर में खंडजा मरम्मत कार्य का लोकार्पण ब्लाक प्रमुख चिलकहर  आदित्य गर्ग ने किया। ब्लाक प्रमुख ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए  कहा कि मेरा प्रयास है कि हर क्षेत्र पंचायत सदस्य के क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत से पक्का कार्य करा दिया जाये। इसी क्रम  में आज रामपुर में सुदामा चौहान के घर से प्राथमिक विद्यालय के आगे तक तथा  गोपालपुर मे बह्म बाबा के स्थान से सेनानी केदार सिंह के नलकूप तक खंडजा मरम्मत कार्य कराया गया है।

श्री गर्ग ने आगे कहा कि पूरे दो साल में दो हिस्से गांवों में विकास कार्य कराए जा चुके हैं। जो भी गांवों विकास से वंचित  हैं, वहां पर प्राथमिकता के आधार पर इस‌ साथ कार्य पूरा कर दिया जायेगा। यही नही़ क्षेत्र में पानी पीने के लिए समस्या को दूर करने कार्यक्रम भी  किया जायेगा। कार्यक्रम को अभय कौशल प्रधान, विन्ध्येश्वरी पाण्डेय, मुनेन्द्र चौहान, श्रीकिसुन यादव, लालसा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, लल्लन सिंह, उपेन्द्र चौबे, अजय कुमार, सरजू प्रसाद, विजय आदि लोग ने सम्बोधित किया। अध्यक्ष घनश्याम चौबे व संचालन बब्लू चौबे ने किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button