उत्तर प्रदेशगोरखपुर

नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज से अध्यक्ष/चेयरमैन पद के सभी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र वैध 

कैम्पियरगंज (गोरखपुर) l मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक हुए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज अध्यक्ष पद के सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। यहां अध्यक्ष/चेयरमैन पद के कुल 15उमीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। अब चौमुखा से सभी चुनाव में अपना भाग्य आजमाईश करे नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज के अध्यक्ष/चेयरमैन पद के सभी 15 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में वैध पाये गये है। नगर पंचायत पीपीगंज के आर ओ पंकज दीक्षित ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कुल 33उम्मीदवारो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था जिसमें एक निर्दलीय उम्मीदवार गौरी देवी का नामांकन पत्र खामियां मिलने के बाद रद्द कर दिया गया है अन्य सभी 32उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में वैध पाये गये है। उन्होंने बताया कि 20अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापसी होनी है इच्छुक उम्मीदवार स्वयं उपस्थित रह कर अपने नामांकन पत्र वापस लें सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button