उत्तर प्रदेशप्रयागराज

पचास हजार नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण चोरो ने किया पार

  • चोरों को खाकी का खौफ नहीं आए दिन दे रहे घटना को अंजाम

कौंधियारा-प्रयागराज। क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना आम बात हो गई है वही देखा जाए तो चोरों को खाकी का कोई खौफ ही नहीं रह गया मामला कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगवा ग्रामसभा कहां है जहां सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी सहित लाखों के आभूषण उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए।सूचना पर पहुंची पुलिस जांचपड़ताल कर लौट गई। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश है।

उक्त गांव निवासी राजकुमार यादव व उनका परिवार सोमवार को भोजन करने के बाद घर के बाहर सोने चले गए। इसी बीच मौका पाकर चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में मौजूद बक्सा उठा ले गए। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए।

पीड़ित ने बताया कि चोर 15 से 20 लाख का जेवर सहित 50 हजार नकद उठा ले गए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का पुलिस अभी तक खुलासा नहींकर सकी है, इससे लोगों में काफी आक्रोश है। पीड़ित ने बताया कि बॉक्स घर से तीन सौ मीटर दूरी पड़ा मिला। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

वहीं पीड़ित ने यह भी बताया कि घर से 100 मीटर दूरी पर गेहूं के खेत में चोरों ने बक्से व अटैची को फेंक दिया था।घटना के संदर्भ में राजकुमार यादव ने बताया कि उनके घर में नगदी व गहनों को मिलाकर लगभग 15 से 20 लाख की चोरी हुई है। वहीं, पुलिस द्वारा पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

चोरी की घटना के संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक कौंधियारा वीरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि कौधियारा थाना क्षेत्र में होने वाली चोरी की घटनाओं का आज तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इस कारण चोरी की घटनाएं थाना क्षेत्र में आम बात सी हो गई हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button