उत्तर प्रदेशकुशीनगर

अवैध शराब के साथ अंतराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

सलेमगढ़/कुशीनगर। जनपद पुलिस ने अंतर्राज्जीय शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में आगामी नगर निकाय चुनाव 2023 को सकुशल संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से अवैध शऱाब के बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे।

अभियान के क्रम में प्र0नि0 राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान मय पुलिस टीम द्वारा दनियाडी बाजार के पास से 01 अदद पिकअप वाहन से तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही 55 पेटी बियर किंगफिशर ब्रांड प्रत्येक पेटी में 24 केन 500 ML (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 7,71,600/- रु0) की बरामदगी की गयी तथा मौके से 01 शराब तस्कर प्रमोद यादव पुत्र ज्योति नारायण यादव सा0 मोतीपुर थाना ठकरहा जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 112/2023 धारा 60/72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह, उ०नि० पंकज यादव, उमेश सिंह, हे०का० विक्रमादित्य सिंह, का० श्रीकृष्ण मौर्य, अमित यादव, रोहित यादव, शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button