उत्तर प्रदेशप्रयागराज

उमेश पाल की पत्नी ने सीएम योगी का भी जताया आभार, जानें क्या कहा…

प्रयागराज। राजूपाल हत्याकांड के गवाह रहे मृतक उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने शुक्रवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आभारी है जो समाज में व्याप्त गंदगी को साफ कर रहे हैं जिसके चलते आम आदमी बेखौफ होकर सुकून भरी जिंदगी जी सकता है। धूमनगंज क्षेत्र में उमेश पाल की पिछली फरवरी को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। उनके साथ दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुये थे। जया पाल ने कहा “मेरे पति की हत्या के साथ ही उनकी सुरक्षा में लगे दो सुरक्षाकर्मियों की भी हत्या हुई। उनका भी परिवार है। उनके भी भाई, बहन और मां को असद, अतीक और अशरफ की मौत से संतुष्टि जरूर मिली होगी।”

उन्होंने कहा, “शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम अभी फरार हैं तो डर लग रहा है कि हमारे साथ भी कुछ हो सकता है। सुरक्षा के बीच वे हमला कर सकते हैं। प्रशासन मेरे साथ है तो सुरक्षित महसूस कर रही हूं लेकिन फिर भी डर तो लगा ही रहता है। अतीक के जेल में बंद होने के बाद उसके काले साम्राज्य को वहीं चला रही थी। अपने गुर्गों के दम पर पैसों की व्यवस्था करवाती थी। उसका दबदबा अभी भी कायम है, इसलिए डर तो लगता है मगर सरकार पर पूरा भरोसा है कि उन दोनो को भी अंजाम पर पहुंचाया जायेगा।” अतीक अहमद के कसीदे पढ़ने वाले कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं का पार्टी से बहिष्कार करना चाहिए। वह पार्टी के लोगों से अनुरोध करती हैं कि ऐसे लोगों को अपने से दूर रखें। वह खुद तो डूबेंगे और पार्टी का भी सम्मान नष्ट करवाएंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button